Showing posts with label मृत्यु. Show all posts
Showing posts with label मृत्यु. Show all posts

Sunday, June 21, 2009

मृत्यु



बचपन का मौजपन
दुनिया से बेखबर
लडकपन का जोश
अपनी उमंगो की रवानी
युवा होने की खुमारी
लोगो से आगे निकलने का जोश
प्रौढ होने पर
अपनी और लोगो की जिम्मेदारी
बुढापा , लोगो का ताना
इच्छा मर जाने की
पर
मृत्यु भी न आयी बुलाने पर
आये तो महाकाल
थके हारे शरीर को लेने
मृत्यु का सत्य बताने ।